फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में बरसे बादल, लुढ़का पारा

Mon, 29 May 2017 10:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
द‌िल्ली एनसीआर में बार‌िश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। बारिश होने से गरमी और उमस से तो राहत मिली ही साथ ही पारा भी लुढ़क गया है।
विज्ञापन


बारिश होने से पारा 22.7 डिग्री तक लुढ़क गया है। रविवार को जिस तरह की उमस और गरमी थी उससे सोमवार सुबह ही बारिश होने से लोगों को राहत मिली है। रविवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया था। शहर में कुल 7.8 मिलीमीटर बारिश हुई। अनुमान के मुताबिक आज पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


आज दिल्ली-एनसीआर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 और 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। स्काईमेट वेदर के अनुसार सोमवार को होने वाली बारिश का कारण उत्तरी राजस्थान के ऊपर वायु दाब है जो ईस्ट सेंट्रल बंगाल की खाड़ी तक जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें