फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में अभी सर्दी से राहत के आसार कम, अगले तीन दिन तक रहेगा घना कोहरा

Tue, 08 Jan 2019 04:47 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi winter - फोटो : pti
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में अभी सर्दी से राहत के आसार कम हैं। इस सप्ताह कम तापमान के साथ-साथ सुबह के समय घना कोहरा फिर परेशान कर सकता है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक घना कोहरा रहने की आशंका जताई है। अधिकतम तापमान 19 से 20 और न्यूनतम 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

विज्ञापन


रविवार की बारिश के बाद सोमवार को सुबह से ही धूप खिली रही। हालांकि दोपहर बाद धूप की तपिश कम हो गई और ठिठुरन बढ़ने लगी। ठंडी हवाओं ने लोगों को सताया। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा। 

मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिन तक सुबह के समय घना कोहरा रहेगा। उसके बाद धुंध पड़ेगी। विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत में अगले तीन दिन में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिरने की संभावना जताई है। 10 जनवरी को पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ विकसित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें