फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के किराए पर ही मिलेंगे एनसीआर ऑटो रिक्शा

Sat, 06 Dec 2014 01:39 PM IST
अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीआर ऑटो रिक्शा दिल्ली के किराए पर ही जाएंगे। ऑटो रिक्शा हरियाणा के एनसीआर क्षेत्र के लिए है या फिर यूपी के लिए, इसकी पहचान एलसीडी डिसप्ले बोर्ड और बीच में लगी पट्टी से होगी।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को एनसीआर में 5,500 ऑटो रिक्शा के परमिट के लिए शर्तों को अधिसूचित कर दिया। फरवरी, 2014 में आवेदन मंगाए गए थे, जिसमें हरियाणा केलिए रिक्तियों से कम आवेदन आए थे।

विभाग केअधिकारी हरियाणा के लिए इसी पखवाड़े परमिट जारी करने की तैयारी में जुटे हैं। दिल्ली सरकार की तरफ से अधिसूचित परमिट शर्तों में साफ किया गया है कि जीपीएस युक्त इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगा होना चाहिए और एसटीए से अधिसूचित दिल्ली का किराया ही लागू होगा।
विज्ञापन


तीन से ज्यादा सवारी नहीं बैठाएंगे और जीपीएस का चार्ज एजेंसी को देना होगा। जहां केलिए परमिट दिया गया है, एनसीआर केउस हिस्सें में जाने को मना नहीं करेंगे।

ऑटो रिक्शा केबाहर हेल्पलाइन नंबर 42400400 और उसके साथ परमिट होल्डर का नाम पता लिखा होगा। वाहन में फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशमन यंत्र जरूरी होगा।

इसके अलावा वाहन केअंदर फोटो के साथ चालक की पहचान लगानी होगी। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो परमिट निलंबित या रद्द करने की कार्रवाई की जा सकती है।

दिल्ली परिवहन विभाग के अधिकारी बताते हैं कि हरियाणा के लिए 2750 परमिट दिए जाने हैं, लेकिन आवेदन 1620 आए हैं जिसकी छंटनी चल रही है।

छंटनी के बाद करीब 1200 को परमिट जल्द मिलने की संभावना है। वहीं यूपी के लिए 2750 की जगह 3192 आवेदन मिले हैं।

दिल्ली में आवेदन जल्द
दिल्ली के लिए 10 हजार नए ऑटो रिक्शा के परमिट के लिए जल्द आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाएंगे। ये परमिट आरक्षित श्रेणी के लिए रखे गए थे, जिन्हें लेने वाले नहीं आए।

उपराज्यपाल नजीब जंग ने इसे बदलकर सामान्य वर्ग को दिए जाने की अनुमति दे दी है। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिनके पास लाइसेंस बैज है, उन्हें आसानी से ऑटो रिक्शा मिल सकेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें