फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-NCR में मौसम लेगा करवट: आज से दो दिन बारिश का यलो अलर्ट, सक्रिय हो रहा है एक नया पश्चिमी विक्षोभ

Mon, 11 May 2026 01:33 AM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। 11 और 12 मई को गरज-चमक, तेज हवाओं संग हल्की बारिश की संभावना है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी, पर बाद में तापमान फिर बढ़ेगा।
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में आगामी दिनों के दौरान मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल सकता है। रविवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसका असर रात या सोमवार सुबह तक मैदानी इलाकों में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 और 12 मई को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा, जो बाद में पूरी तरह बादल छाने की स्थिति में बदल सकता है। इन दिनों शाम और रात के समय गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने के साथ झोंकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, 13 मई को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और सुबह और दोपहर के समय गरज के साथ मौसम बदल सकता है। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। 14 मई को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा, जबकि 15 और 16 मई को मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। ऐसे में कुछ दिनों की राहत के बाद सूरज फिर अपने तेवर दिखाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली के लोगों को कई दिन से गर्मी का टॉर्चर झेलना पड़ रहा है। मौसम शुष्क बने रहने के चलते लगातार तापमान चढ़ रहा है। साथ ही, सूरज अपने कड़े तेवर दिखा रहा है। ऐसे में रविवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। सुबह से ही निकल रही तेज धूप ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ था। साथ ही, गर्म हवाओं ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। इस दौरान अधिकतम तापमान 37.9 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 73 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 38 प्रतिशत रही।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें