फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: प्रेम नगर में युवक की चाकू मारकर हत्या, ताबड़तोड़ किए गए वार, आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

Sun, 10 May 2026 11:00 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

शनिवार देर रात 26 वर्षीय मनीष कुमार की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। विवाद के बाद कुछ युवकों ने उस पर हमला किया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम नगर इलाके में शनिवार देर रात एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, मनीष कुमार अपने भाइयों के साथ किराड़ी के हिंद विहार इलाके में रहता था और मजदूरी करता था। उसके भाई सचिन ने बताया कि शनिवार रात मनीष अपने दोस्तों के साथ त्रिपाठी एन्क्लेव गया था, जहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान कुछ युवकों ने मनीष पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मनीष को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि हमला करने वाले युवक पड़ोस में रहने वाले हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें