फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में अचानक बदला मौसम, धूल भरी आंधी के साथ झमाझम बारिश

Sun, 10 May 2020 11:51 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली एनसीआर में आंधी - फोटो : लाल सिंंह
दिल्ली एनसीआर में रविवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। देखते ही देखते अचानक आसमान में काले बादल छा गए और धूल भरी भयंकर आंधी चलने लगी। कुछ ही देर में बादल गरजने लगे और तेज बारिश ने पूरे शहर को भिगो दिया। इसके कारण कई इलाकों की बिजली भी गुल हो गई। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली एनसीआर में चली धूलभरी आंधी - फोटो : लाल सिंंह
मौसम विभाग ने पहले ही इसे लेकर चेतावनी दी थी। विभाग ने पूर्वानुमान में बताया था कि शनिवार को गर्मी अधिक पड़ेगी, जिसके बाद रविवार को अचानक मौसम में बदलाव आएगा। संभावना है कि आंधी-बारिश के बाद तापमान में भी तीन-चार डिग्री की गिरावट आएगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली-एनसीआर में बारिश - फोटो : लाल सिंंह
फिलहाल दिल्ली एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखता रहेगा। बुधवार तक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। अगले दो दिनों तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी। 

4 of 5
आंधी की वजह से गिरा पेड़ - फोटो : लाल सिंंह
इससे पहले गुरुवार को भी दिल्ली-एनसीआर में बरसात ने मौसम का मिजाज बदल दिया था। बुधवार देर रात दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई थी। इसके साथ ही बादल गरजे और बिजली भी कड़की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना - फोटो : लाल सिंंह
वहीं शुक्रवार को मौसम बिल्कुल गर्म था। दिन भर तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ाई थी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं हवा में 75 से 26 प्रतिशत तक नमी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें