फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में मूसलाधार बारिश, कई इलाकों में जलभराव से फिर बढ़ी परेशानी

Tue, 21 Jul 2020 02:30 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश के कारण जलजमाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। दिल्ली में मंगलवार दोपहर को अचानक छाए काले बादलों के कारण घना अंधेरा हो गया, जिसके बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। वहीं आसपास के कई इलाकों में भी बादल जमकर बरसे। 

विज्ञापन


गाजियाबाद और गुरुग्राम में तेज वर्षा और ठंडी हवाओं से मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि गुरुग्राम में बारिश के बाद लोगों की परेशानियां बढ़ गईं। कुछ ही देर की बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया। 

सड़कों पर जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं। वहीं दिल्ली और नोएडा में काले बादल छा गए हैं।



बता दें कि सोमवार रात को भी गुरुग्राम और फरीदाबाद में भारी बारिश हुई थी, जिसके कारण कई जगह जलजमाव हो गया था। इससे पहले रविवार सुबह भी दिल्ली में बारिश ने तबाही मचाई थी। 
विज्ञापन


रविवार को राजधानी में एक डीटीसी बस और दो ऑटो पूरी तरह पानी में डूब गए थे। वहीं मिंटो रोड के पास एक चालक पानी में डूब गया था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


दिल्ली में महज हो घंटे की बारिश के कारण अन्ना नगर में कई घर ढह गए थे। कुल चार लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें