फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: अचानक करवट ले सकता है मौसम, घने बादलों के साथ चलेगी धूल भरी आंधी

Sun, 17 May 2020 11:09 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में बदल सकता है मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को राजधानी व आसपास के इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है, साथ ही दिनभर बादल भी छाए रह सकते हैं। 

विज्ञापन


इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं अगले एक सप्ताह तक गर्मी बढ़ने की संभावना है। इस दौरान लू भी चल सकती है। 

अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब रह सकता है। बता दें कि शनिवार को दिल्ली के अधिकतर इलाकों में तेज धूप निकली रही। दिनभर लोग गर्मी से परेशान रहे। 

सफदरजंग मौसम केंद्र में शनिवार का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। वहीं, हवा में नमी का अधिकतम स्तर 68 फीसद और न्यूनतम नमी का स्तर 18 फीसद दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें