पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। वहां से आने वाली सर्द हवा दिन के तापमान को भी ठंडा कर रही हैं। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य पर 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रहा। उधर अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से चार डिग्री कम रहा। सुबह से ही कोहरा छाया रहा। आसमान में बादल छाए रहे, इससे धूप भी अच्छे से नहीं खिली। रात को यह स्थिति और बिगड़ गई। दृश्यता घटने से लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ा है। आईजीआई एयरपोर्ट समेत दिल्ली के दूसरे कई इलाकों में सुबह सफदरजंग इलाके में दृश्यता 500 मीटर और पालम में 600 मीटर दर्ज की गई। इस दौरान हवा उत्तर पश्चिम व उत्तर दिशा की ओर से चलीं। वहीं, हवा की गति पांच से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रही।
आया नगर रहा सबसे अधिक ठंडा इलाका
आया नगर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह अन्य इलाकों से सबसे ठंडा दर्ज किया गया। वहीं, लोधी रोड व जाफरपुर में 6.4 और रिज इलाके में 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, आया नगर में 16.4, पालम में 15.0, पीतमपुरा में 14.7, लोधी रोड में 14.6 व नरेला में 14.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। ऐसे में दोपहर में भी ठंड का अहसास बढ़ गया है। सुबह कोहरा अधिक होने से स्कूली बच्चों को भी हुई परेशानी हो रही है।