फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: दिल्ली में बारिश का इंतजार, नोएडा-गाजियाबाद में बरसे बदरा, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Tue, 24 Jun 2025 01:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बादल छाए हुए हैं। प्री मानसून का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की ओर से कहा जा रहा है कि 27 जून से पहले ही मानसून दस्तक दे देगा।
विज्ञापन
गाजियाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Monsoon In Delhi NCR: दिल्ली समेत एनसीआर में मौसम विभाग ने बादल और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है। मंगलवार दोपहर को नोएडा और गाजिायबाद के कई इलाकों में बारिश हुई। कई इलाकों में अभी भी बादल छाए हुए हैं। 

विज्ञापन


तीन दिन का यलो अलर्ट बिन बारिश बीता
 मौसम विभाग का तीन दिन का यलो अलर्ट बिन बारिश के बीत गया। हर कोई दिल्ली में बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने सोमवार को फिर कहा था कि मानसून की बारिश के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। ऐसे में एक से दो दिन में दिल्ली में मानसून एक्सप्रेस की एंट्री हो जाएगी। विभाग ने 29 जून तक लगातार बारिश के संभावना जताई है।

दिल्ली में रविवार की तरह सोमवार को भी लोग उमस से परेशान रहे। दिन भर बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। दिल्ली में लोदी रोड के आसपास के इलाकों में बारिश हुई, जिसने उमस को और बढ़ा दिया। 
विज्ञापन


इधर पूरी दिल्ली बारिश के लिए तरस गई। सोमवार को अधिकतम अद्रता 89 फीसदी रही जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री कम 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम 5:30 बजे तक 004.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Delhi: कांवड़ समितियों को डायरेक्ट मिलेगा 50 हजार से 10 लाख तक का फंड, रेखा कैबिनेट का बड़ा फैसला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें