फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ सुहावना, तेज हवा के साथ कुछ इलाकों में पड़ीं फुहारें

Fri, 29 Mar 2024 06:36 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने पूरे दिल्ली और एनसीआर में हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई है। साथ ही कुछ हिस्सों में वर्षा के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को मौसम ने करवट बदली है। दोपहर तक जहां लोग धूप से परेशान रहे वहीं शाम होते-होते अचानक से आसमान में बादल छाने लगे। साथ ही कुछ जगह गरज-हवा के साथ फुहारें भी पड़ीं। मौसम विभाग ने पूरे दिल्ली और एनसीआर में हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना पहले से ही जता दी थी। साथ ही कुछ हिस्सों में वर्षा के साथ ही ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ देर में दिल्ली के कंझावला, मुंडाका, जाफरपुर, नजफगढ़, डेरामंडी और एनसीआर के बहादुरगढ़, गुरुग्राम, मानेसर, सोहना (हरियाणा) भिवारी (राजस्थान) के कुछ स्थानों और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि/वर्षा होने की संभावना है।

विज्ञापन

साथ ही कहा है कि एनसीआर के लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी और 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें