फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR Weather: आसमान में छाए घने बादल, तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश, जलभराव से लगा जाम

Wed, 04 Sep 2024 05:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

तेज बारिश के कारण दिल्ली का नजफगढ़ इलाका जलमग्न हो गया। गुरुग्राम के राजीव चौक पर भीड़ जाम लग गया तो वहीं सिविल लाइन्स एरिया में जलजमाव हो गया। 
विज्ञापन
दिल्ली में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार दोपहर को आसमान में घने बादल छाने से मौसम सुहाना हो गया। कुछ इलाकों में तेज हवा चलने के साथ ही झमाझम बारिश हुई। कुछ ही देर की बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। इससे लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा। लोग जहां-तहां फंस गए। वहीं जब बारिश रुकी तो एक साथ वाहनों के निकलने से जाम लग गया। इससे हालात और बिगड़ गए।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने पहले ही पूरे दिल्ली और एनसीआर में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही बारिश की संभावना जताई थी। तेज बारिश के कारण दिल्ली का नजफगढ़ इलाका जलमग्न हो गया। गुरुग्राम के राजीव चौक पर भीड़ जाम लग गया तो वहीं सिविल लाइन्स एरिया में जलजमाव हो गया। यहां भी लोग जाम से जूझते हुए नजर आए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें