फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर के लोग इन रास्तों का न करें प्रयोग, किसान अंदोलन के कारण प्रभावित है यातायात

Mon, 21 Dec 2020 12:58 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन आज 26वें दिन में प्रवेश कर चुका है। हड्डी गलाने वाली ठंड और प्रदूषण के बीच भी बीते 26 दिनों से दिल्ली की तमाम सीमाओं को घेरकर किसान बैठे हुए हैं। इसके कारण दिल्ली एनसीआर की यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई है। दिल्ली यातायात पुलिस लगातार लोगों को नए अपडेट से अवगत करा रही है। आज की यातायात व्यवस्था पर नया अपडेट क्या है, यहां पढ़ें सबकुछ-
विज्ञापन


सिंघु, औचंदी, पियाऊ मनियारी, सबोली और मंगेश बॉर्डर बंद
दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सिंघु, औचंदी, पियाऊ मनियारी, सबोली और मंगेश बॉर्डर बंद हैं। यात्रियों को लामपुर, साफियाबाद, पल्ला और सिंघु स्कूल टोल टैक्स बॉर्डरों से आने जाने की सलाह दी गई है। पुलिस ने बताया कि मुकरबा और जीटीके रोड से यातायात को मोड़ दिया गया है। लोगों से आउटर रिंग रोड, जीटीके और एनएच 44 का प्रयोग न करने को कहा गया है। 



दिल्ली आने के लिए इन रास्तों का करें प्रयोग
किसानों के प्रदर्शन के कारण नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली आने वालों के लिए चिल्ला और गाजीपुर बॉर्डर बंद है। दिल्ली आने के लिए लोगों को आनंद विहार, डीएनडी, अपसरा और भोपरा बॉर्डर का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें