ट्रैक्टर मार्च पर अपडेट
मिली जानकारी के मुताबिक, 1:30 बजे भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकट के आने की सूचना है। वहीं ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के नीचे किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंच चुके हैं। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा में किसान ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे हैं। यमुना एक्सप्रेसवे से इसकी शुरूआत हो चुकी है। नोएडा पुलिस ने किसानों को रोक दिया है। किसानों ने चार घंटे का ट्रैक्टर मार्च निकालने का एलान किया है। किसान यमुना एक्सप्रेस वे के नीचे सर्विस रोड ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे थे। यह मार्च जेवर से रबूपुरा तक निकाला जाएगा। वहीं किसानों की मांग है कि उन्हें नोएडा महामाया फ्लाईओवर से मार्च निकालने दिया जाए। पुलिस ने नोएडा में धारा 144 लागू कर रखी है। दिल्ली में पहले से ही धारा 144 लागू है।
किसान आंदोलन को देखते हुए इस्टर्न पेरिफरल एक्सप्रेसवे के नीचे पुलिसबल को तैनात किया गया है। किसान पहुंचने शुरू हो गए हैं। वहीं सिंघु बार्डर पर दोनों सर्विस लेन से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। सीमा पर वाहनों की लाइन लग गई है। फ्लाईओवर पहले की तरह पूरी तरह से सील है।
ग्रेटर नोएडा में किसानों का मार्च
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर, किसान आंदोलन के समर्थन में किसान अपने टैक्टरो के सड़क पर उतर पड़े हैं और ट्रैक्टर श्रृंखला बनाकर मार्च करते हुए प्रदर्शन कर रहे है। गौतम बुद्ध नगर में किसान संगठन का ट्रैक्टर मार्च भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने रबूपुरा के मेहंदीपुर से फलेदा कट तक यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे है। लोग ट्रैक्टर में सवार होकर रबूपुरा के मेहंदीपुर पहुंचे जहा से ये टैक्टर मार्च शुरू हुआ फलेदा कट जा रहा है।
पवन खटाना बोले- मार्च शांतिपूर्ण निकाल रहे
पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन खटाना का कहना है कि ट्रैक्टर मार्च शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जा रहा है जो कि यमुना एक्सप्रेस-वे के नीचे एक लाइन में होकर निकल रहा। भारतीय किसान यूनियन के मुखिया राकेश टिकैत के निर्देशानुसार इस प्रदर्शन से आम आदमी को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े।
पुलिस ने रोका किसनों का ट्रैक्टर मार्च
संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले पर भारतीय किसान यूनियन के तत्वाधान में ग्रेटर नोएडा में किसानों द्वारा ट्रैक्टर मार्च कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लेकिन पुलिस ने रबूपुरा मेहंदीपुर से फलेदा कट तक यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे किसने की ट्रैक्टर मार्च को रोक दिया। जिसके चलते नाराज किस वहीं धरने पर बैठ गए। किसानों के ट्रैक्टर मार्च के आह्वान को देखते हुए दिल्ली और नोएडा के सभी प्रवेश द्वारों पर भारी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी।
यमुना एक्सप्रेस वे पर नहीं होने दी एंट्री
ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग स्थान से मेहंदीपुर पहुंचे किसानों का ट्रैक्टर मार्च शुरू किया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे थे। आल्हा की पुलिस ने एहतियात बनाते हुए यमुना एक्सप्रेसवे के सारे एंट्री पॉइंट को बंद कर दिया गया था। पुलिस के अधिकारी किसी भी हालत में किसानों को यहां से आगे बढ़ने नहीं देना चाहते हैं। ताकि आगे की ट्रैफिक व्यवस्था खराब न हो। साथ ही पुलिस में प्रशासन के अधिकारी किसान नेताओं से भी बराबर टच में रहे थे।
संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर पर फसलों के लिए एसपी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों ने सोमवार को एक बार फिर ट्रैक्टर मार्च निकाला। ट्रैक्टर मार्च रघुपुर कोतवाली क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव से शुरू हुआ तथा कई गांवों से होता हुआ यमुना एक्सप्रेस वे के निचे फलेदा कट पहुंच गया। जहां पर मौजूद एडीसीपी अशोक कुमार एसीपी जेवर प्रवीण कुमार सिंह एसडीएम जेवर अभय प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद थे। जहां पर किसानों के ट्रैक्टर मार्च को आगे बढ़ने नहीं दिया और वहीं पर रोक दिया गया। ट्रैक्टर मार्च को आगे ने बढ़ने से नाराज किस वहीं पर धरने पर बैठ गए। काफी देर तक एडीसीपी अशोक कुमार व अन्य अधिकारियों के काफी समझाया जाने के बाद ही ट्रैक्टर मार्च कर रहे किसानों का गुस्सा शांत हुआ और एडीसीपी को अपना ज्ञापन शॉप ट्रैक्टर मार्च को समाप्त किया गया।
रबूपुरा के मेहंदीपुर गांव से शुरू हुआ ट्रैक्टर मार्च
गांव और कस्बे से होकर निकल रहे ट्रैक्टर मार्च के लिए ग्रेटर नोएडा, जेवर, दनकौर बाकी अन्य स्थानों से ट्रैक्टर में सवार होकर आए किसान रबूपुरा के मेहंदीपुर गांव पहुंचे। जहां से ट्रैक्टर मार्च शुरू किया गया। ट्रैक्टर मार्च भईपुर, फलेदा, समेत अन्य गांव से होता हुआ फलेदा कट पर यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे पहुंचा। इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन खटाना ने कहा कि ट्रैक्टर मार्च शांतिपूर्वक तरीके से निकाला जा रहा है जो कि यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे एक लाइन में होकर निकल रहा है। भारतीय किसान यूनियन के मुखिया राकेश टिकट के निर्देशानुसार इस प्रदर्शन से आने जाने वाले वाहनों व आदमी को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े। इसलिए हाईवे की एक लेन सुचारू रूप से चलती रहे इसका ध्यान रखा जा रहा है। हाईवे पर किसी भी प्रकार की आने जाने वालों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
किसान अपना रहे प्रदर्शन का अनोखा तरीका
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली जाने वाले रास्तों पर आज ट्रैक्टर खड़े कर किसान हक मांगेंगे। शांतिपूर्ण तरीके से किसान खड़ें होंगे। एक तरफ से वाहन चलते रहेंगे। भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने देशभर में विरोध प्रदर्शन का यह तरीका निकाला है। भाकियू ने तहसील और ब्लॉक स्तर पर इसकी रणनीति तैयार की है। ब्लॉक और गांव की सीमा में ही किसान खड़े होंगे। दिल्ली-देहरादून हाईवे, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले हाईवे पर किसान खड़े होंगे।
किसानों का एलान
गौतमबुद्ध नगर जिला मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन एवं संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर गौतम बुद्ध नगर के किसान ट्रैक्टर श्रृंखला मार्च कर रहे हैं। आपसे निवेदन है 26 फरवरी की सुबह 10:30 बजे ट्रैक्टर श्रृंखला मार्च भोले भाई पर मेहंदीपुर थाना रबूपुर से फरेदा कट तक यमुना एक्सप्रेसवे के नीचे तक एक लाइन में शांतिपूर्ण तरीके से अनुशासन में रहकर ट्रैक्टर श्रृंखला मार्च निकाली जाएगी। समय पर पहुंचकर किसानों की आवाज को बुलंद करें।
नोएडा ट्रैफिक एडवाइजरी
इस सप्ताह, किसानों के दो अतिरिक्त समूह भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) टिकैत और बीकेयू लोकशक्ति के बैनर तले न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करने वाले कानून की मांग को लेकर नोएडा से दिल्ली तक मार्च करेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह दो किसान समूहों, भारतीय किसान परिषद और अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा एनटीपीसी नोएडा के पास और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण मुख्यालय के सामने शहर में विरोध प्रदर्शन करने के बाद आया है।