फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश में भीगने को तैयार दिल्ली एनसीआर, जमकर बरसेंगे बादल, गिरेगा तापमान

Mon, 08 Jul 2019 06:11 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बारिश - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

मौसम विज्ञान विभाग की ताजा भविष्यवाणी के अनुसार उमस भरी गर्मी में पसीने से लथपथ दिल्ली एनसीआर के लोगों को जल्द ही बारिश से भीगी मिट्टी की सोंधी खुशबू की सुगंध मिल सकती है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि दिल्ली के साथ फरीदाबाद, सोहना, गुरुग्राम, रोहतक, अलीगढ़, हाथरस, बरसाना, मथुरा और राजगढ़ में अगले कुछ घंटों में झमाझम बारिश होगी। 

विज्ञापन


हालांकि मानसून ने एनसीआर में दस्तक तो दे दी है, लेकिन लोगों ने अब तक रिमझिम बारिश में भीगकर चाय-पकौड़े का आनंद नहीं लिया है। मगर अगले 24 घंटों में यह इंतजार भी खत्म होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में जोरदार बारिश होने वाली है।

8-9 जुलाई तक अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री रह सकता है। दो दिनों के दौरान दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे और सामान्य बारिश हो सकती है। इसके बाद 10-11 जुलाई तक बादल रहेंगे और हल्की बारिश भी होगी। वहीं 12-13 जुलाई तक घने बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में लोगों को बारिश का इंतजार इसलिए भी है क्योंकि इसके बाद ही तापमान में गिरावट आएगी और उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को बारिश के चलते दो से तीन डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें