फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: गुरुवार को कम रहेगा कोहरा, अगले दिन बारिश की संभावना, आज न्यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान

Wed, 09 Dec 2020 10:01 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी में बुधवार को कोहरे का हल्का असर रहा। यही वजह रही कि पिछले दो दिनों के मुकाबले दृश्यता का स्तर 600 मीटर के साथ हल्की श्रेणी में दर्ज किया गया। हालांकि, उत्तरी पर्वत पर हिमपात होने व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहने की वजह से सुबह-शाम ठिठुरन रही। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में भी कोहरे का स्तर हल्की श्रेणी से लेकर औसत श्रेणी में बने रहने की संभावना है। फिलहाल हवा में नमी का स्तर अधिक होने की वजह से कोहरे का ज्यादा असर है। 10 दिसंबर को भी कोहरे का स्तर औसत श्रेणी में रह सकता है। फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का असर हल्का हो गया है। हालांकि, 11 दिसंबर को दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, दोपहर में तेज धूप निकलने की वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक 29 डिग्री तक पहुंच गया। 
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 97 फीसदी और न्यूनतम 37 फीसदी रहा। लोदी रोड 9.3 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा इलाका रहा। इसके बाद मुंगेशपुर में 10 और जफरपुर में 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

बीते दो दिन के मुकाबले बुधवार सुबह कोहरा कम रहा, जिससे दृश्यता क्षमता 600 मीटर रही। मंगलवार को यह 300 मीटर के साथ औसत और सोमवार को शून्य के साथ सीजन का पहला घना कोहरा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें