फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर कड़ाके की ठंड के साथ हुई दिल्ली-एनसीआर की सुबह, कोहरे ने भी रोकी 11 ट्रेनों की रफ्तार

Thu, 17 Jan 2019 01:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली की सड़कों पर धुंध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है। इसके चलते दिल्ली में सुबह काफी ठंडी रही।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-दिल्ली दुरंतो, पूर्वा एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल सहित उत्तर की तरफ जाने वाली 11 ट्रेनें औसतन 2-3 घंटे की देरी से चल रही हैं।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शहर के विभिन्न हिस्सों में कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम हो गई। सफदरजंग इलाके में सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता 400 मीटर थी, जबकि साढ़े सात बजे पालम में दृश्यता 250 मीटर थी।
विज्ञापन


सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 100 फीसदी थी। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा, लेकिन दोपहर बाद कोहरा रहेग और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन


बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 21.3 डिग्री सेल्सियस और 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें