बारिश इतनी तेज है कि कुछ ही देर की बारिश में नोएडा के कुछ इलाकों की सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम का समय होने की वजह से लोग दफ्तरों में फंस गए। घर जाने के लिए लोग बारिश थमने का इंतजार करते नजर आए। बारिश जब रूकी तो जल्दी घर पहुंचने की होड़ और जलभराव के कारण दिल्ली-एनसीआर के कई मार्गों पर वाहनों की कतार लग गईं। जिससे लोग जूझते नजर आए।
मौसम विभाग ने दिल्ली के दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, शहादरा, विवेक विहार, प्रीत विहार, तुगलकाबाद, इग्नू, डेरामंडी के अलावा एनसीआर के कुछ स्थानों पर हल्की आंधी और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई थी।