फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में रातभर जमकर बारिश, ऑफिस जाने से पहले पढ़ लें एडवाइजरी; इन रास्तों से बचें

Thu, 01 Aug 2024 08:21 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में भारी बारिश की वजह से सड़कें दरिया में तब्दील हो गई। पांच घंटे की बारिश से दिल्ली-एनसीआर में हाहाकार मच गई। कहीं जलभराव तो कहीं जाम से लोग परेशान दिखे। इसकी चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। ऑफिस जाने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी को जरूर पढ़ लें। 
विज्ञापन
दिल्ली में भारी बारिश से लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi Rain Traffic Advisory Today: राजधानी दिल्ली में बुधवार के शाम को हुई भारी बारिश की वजह से सड़के जलमग्न हो गई तो वहीं सड़कों पर लंबा जाम तक लग गया। कई जगहों पर अंडरपास में पानी भर गया। जिसकी वजह से रास्ते बंद हो गए। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। फिलहाल, ट्रैफिक जाम को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

दिल्ली के इन इलाकों में लगा जाम
दिल्ली के मंडी हाउस से आईटीओ की तरफ आने वाले रास्ते पर पूरी तरीके से जाम लग लग गया था। आईटीओ अंडरपास के नीचे एक से दो फीट के बीच पानी भरने से वाहनों की रफ्तार धीरे हो चुकी थी। इसके कारण आईटीओ रेड लाइट पर इंडिया गेट की तरफ से आने वाले रास्ते और मंडी हाउस की तरफ से आने वाले रास्ते पर भयंकर जाम की स्थिति बन गई। सड़कों पर लंबी कतार नजर आ रही है इसके साथ ही आईटीओ के नीचे भरे पानी की वजह से वाहन चालक अपने वाहन को रेड लाइट पर ही बंद कर दिए है।
 

दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट
कई इलाकों में भारी बारिश हुई थी। इंटरनेट पर बारिश के बाद हुए जलभराव के वीडियो वायरल होने लगे। इन वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर घुटने तक भरे पानी में लोग चलने को मजबूर है। वहीं कई रास्तों पर यातायात पूरी तरह ठप हो चुका है। यहां तक कि संसद भवन के मकर द्वार पर बारिश का पानी जमा हो गया है। राजधानी और इसके आसपास के अधिकांश हिस्सों के लिए रात 9 बजे तक रेड अलर्ट जारी किया था।

फिर डूब गया दिल्ली का राजिंदर नगर इलाका
दिल्ली के राजिंदर नगर का इलाका पूरा तरह जलमग्न हो गया। स्थानीय विधायक दुर्गेश पाठक जलजमाव का जायजा लेते दिखे। प्रगति मैदान जाने वाला रास्ता पूरी तरीके से ब्लॉक हो गया था। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन के सामने भारी जलजमाव के कारण अणुव्रत मार्ग पर दोनों कैरिजवे पर यातायात प्रभावित हुआ था। लोगों को इस रास्ते से न जाने की सलाह दी गई है। मधुबन चौक से मुकरबा चौक की ओर जाने वाले कैरिजवे में बाहरी रिंग रोड पर एक बस के खराब होने के कारण यातायात प्रभावित हो गया। लाल कुआं रेड लाइट के पास एक बस खराब होने के कारण संगम विहार से बदरपुर की ओर जाने वाले कैरिजवे में एमबी रोड पर यातायात प्रभावित था। बीते तीन घंटे से यहां देर रात तक जाम लगा हुआ था।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, मथुरा रोड पर न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी से आश्रम की ओर जाने वाले मार्ग पर एनएफसी रेड लाइट के पास एक बस खराब हो जाने से भारी जाम लगा हुआ था। इस रास्ते पर जाने से बचें और किसी अन्य रास्ते का इस्तेमाल करें। वहीं बीती रात कई अंडरपास में पानी भर गया था। जिसे निकाल दिया गया है। अब रास्ता साफ है।

प्रगति मैदान टनल से रात 10 बजे तक वाहन धीरे-धीरे निकल रहे थे। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रगति मैदान में आसपास की कोठियों को पानी निकाला जा रहा था। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा था कि टनल जल्द ही बंद हो जाएगी। बारिश भी रात को फिर शुरू हो गई थी। इसके अलावा भैरो मार्ग बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें