फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: जोरदार आगाज के बाद 'मानसून एक्सप्रेस' ठिठकी, अब फिर मेहरबान होगा मौसम... जानें पूरी भविष्यवाणी

Tue, 02 Jul 2024 09:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 36.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में कुछ मिनट के लिए बारिश भी हुई।
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में बदलने वाला है मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में मानसून एक्सप्रेस 28 जून को पहुंच गई थी। आगाज जोरदार हुआ था। इसके बाद बारिश पर ब्रेक लग गया। अनुकूल परिस्थितियां बनने के बाद भी बारिश नहीं हो रही है। अब मौसम विभाग ने एक बार फिर से एक सप्ताह तक तेज से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई है। इस कारण से तापमान 33-34 डिग्री के बीच बना रहेगा।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार रात से फिर से तेज बारिश की परिस्थितियां बन रही हैं। इस कारण से तीन मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 36.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में कुछ मिनट के लिए बारिश भी हुई। आयानगर में सुबह 8.30 बजे तक 003.6 मिमी और लोदी रोड में बारिश दर्ज की गई। वहीं उमस ने दिन भर परेशान किया। अधिकतम नमी का स्तर 76 फीसदी रहा। 

विभाग के अनुसार बुधवार को भी दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। 25-35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार की हवा के साथ हल्की से तेज बारिश का अनुमान है। अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रहने की संभावना है। मालूम हो कि मानसून सीजन में जुलाई की अपेक्षा में सबसे अधिक बारिश अगस्त महीने में होती है। 

आज का तापमान
अधिकतम तापमान     36.7 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान    30.7 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
तीन जुलाई को सूर्यास्त        शाम 7:23 मिनट
चार जुलाई को सूर्योदय        सुबह 5:29 मिनट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें