फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली NCR में 2 रुपये तक चढ़े पेट्रोल-डीजल

Tue, 01 Jul 2014 08:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
खाड़ी देशों के संकट का असर पेट्रोल व डीजल के दाम पर दिखाई दिया है। तेल कंपनियों ने सोमवार आधी रात से तेल कीमतें बढ़ा दी हैं। वैसे तो देशभर में पेट्रोल में 1.69 रुपये प्रति लीटर व डीजल में 50 पैसे प्रति लीटर कर वृद्धि की गई है, लेकिन अलग-अलग राज्यों में कर प्रावधान के कारण कीमतें भी अलग-अलग बढ़ी हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में करीब दो रुपये (1.99 रुपये) प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। राजधानी में अभी तक 71.56 रुपये प्रति लीटर बिकने वाले पेट्रोल के लिए अब 73.55 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, डीजल के दाम में 50 पैसे की बजाय दिल्ली में 56 पैसे की वृद्धि हुई है। दिल्ली में पेट्रोल के नए दाम 57.84 रुपये हो गए हैं। अभी तक डीजल 57.28 रुपये प्रति लीटर था।

नोएडा में पेट्रोल की नई कीमत होगी 80.81 रुपये प्रति लीटर। अब तक नोएडा में पेट्रोल की कीमत 79.12 रुपये प्रति लीटर थी।

गुड़गांव में अब पेट्रोल 72.86 रुपये की बजाय 74.55 रुपये प्रति लीटर मिलेंगी। जबकि डीजल 56.60 रुपये की बजाय 57.10 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

वहीं, फरीदाबाद में पेट्रोल की नई कीमत 74.90 रुपये प्रति लीटर होगी, जो अब तक 73. 08 रुपये थी। डीजल की नई दर 56.86 रुपये जो जाएगी, जो अब तक 56.30 रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें