फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसों पर संकट: प्रदूषण से जूझ रही दिल्ली, जहरीली हुई हवा, अभी राहत के आसार नहीं; जानें कहां कितना एक्यूआई

Sun, 15 Nov 2026 08:21 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

रविवार सुबह राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 351 दर्ज किया गया। इससे पहले दिल्ली में शनिवार सुबह 348 एक्यूआई दर्ज किया गया था, जो शाम के समय 367 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।  केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के रविवार सुबह आठ बजे के आंकड़े के मुताबिक, राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 351 दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार सुबह 348 एक्यूआई दर्ज किया गया था। और शनिवार शाम दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 367 दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


दिल्ली में कहां कितना एक्यूआई?
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के रविवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के अलीपुर में 353, आनंद विहार में 364, अशोक विहार 341, आया नगर 361, बदरपुर 327, बवाना 367, चांदनी चौक 384, डीटीयू 391, द्वारका सेक्टर-8 में 329 एक्यूआई दर्ज किया गया।

वही, आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर 343, आईटीओ 415, आईआईटी दिल्ली में 426, जहांगीरपुरी 356, मुंडका 377, ओखला फेज-2 में 329, पटपड़गंज में 347, पंजाबी बाग 385, रोहिणी 357, विवेक विहार 374, नरेला 359, नॉर्थ कैंपस 400 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन


नोएडा के सेक्टर 62 में हालात ज्यादा खराब
सीपीसीबी के रविवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, नोएडा के सेक्टर 110 में 286, सेक्टर 125 में 272, सेक्टर 150 में 313, सेक्टर-1 में 285, सेक्टर 39 में 298, सेक्टर 62 में 422 एक्यूआई दर्ज किया गया।

गाजियाबाद में कहा कितना एक्यूआई
सीपीसीबी के रविवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, डासना में 343, गोविंदपुरम में 103, इंदिरापुरम में 284, लोनी में 345 , संजय नगर में 264, वसुंधरा में 321 और वेव सिटी में 314 एक्यूआई दर्ज किया गया।

दिल्ली की शनिवार को ऐसी रही स्थिति
शनिवार सुबह नौ बजे राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 348 था, जो रात आठ बजे बढ़कर 367 पहुंच गया। इस दौरान एक्यूआई में 19 अंकों की बढ़ोतरी हुई। प्रदूषण का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुबह शहर के सात निगरानी केंद्र गंभीर श्रेणी में थे, लेकिन रात तक ऐसे केंद्रों की संख्या बढ़कर 16 हो गई। सभी 59 निगरानी केंद्रों में से 16 केंद्रों पर हवा गंभीर और 40 केंद्रों पर बहुत खराब श्रेणी में रही। हालांकि, कैंटोनमेंट एरिया एकमात्र ऐसा इलाका रहा, जहां एक्यूआई 179 किया गया और यह मध्यम श्रेणी में है। इसके अलावा किसी भी इलाके में राहत नहीं है। सबसे कम प्रदूषण वाले अन्य इलाकों में नजफगढ़ (280) और आईएमडी लोधी रोड (294) शामिल हैं, लेकिन ये भी खराब श्रेणी में ही हैं। वहीं, दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में पीएम 2.5 (सूक्ष्म कण) हवा को जहरीला बना रहे हैं, जो सीधे फेफड़ों तक पहुंचते हैं। कुछ इलाकों में पीएम 10 (मोटे कण) भी परेशान कर रहे हैं, जैसे कि बवाना जहां एक्यूआई 401 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें