फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में आपत्तिजनक बातें करने वाले हिरासत में, चल रही पूछताछ

Sun, 15 Nov 2026 07:48 AM IST
Vijay Singh Pundir पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस प्रगति मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में आपत्तिजनक बातें व हंगामा करने वाले से पूछताछ कर रही है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे। पुलिस ने अभी तक आठ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे दिल्ली पुलिस, स्पेशल सेल व खुफिया विभाग पूछताछ कर रहा है। नई दिल्ली की तिलक मार्ग थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी जांच में सहयोग कर रही है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस मुख्यालय में बैठने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गत बृहस्पतिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम गए थे। वहां उन्होंने दो दिवसीय किसान तक भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026 का समापन संबोधन किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान रात करीब 10 बजे 35 से 40 लोगों ने हंगामा किया और कुछ आपत्तिजनक बातें कहीं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात एसपीजी को जब इसकी जानकारी मिली तो दिल्ली पुलिस को सूचना दी गई। घटना वाले दिन तो आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें