दिल्ली में आज फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए, हालांकि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता बेहद कम 2.1 रही। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि सोमवार दिन में एक बजे आज फिर दिल्ली में 2.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।
विशेषज्ञों ने कहा है, भूकंप के झटकों को हल्के में न लें, ये एक भारी गलती हो सकती है। भूकंप से कम नुकसान हो इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। हाल ही में लगातार आए, दिल्ली-एनसीआर में दर्जनभर भूकंप के झटकों ने विशेषज्ञों को चिंता में डाल दिया है।
दिल्ली एनसीआर में लगातार झटकों के बारे में जानकार कहते हैं, बड़े भूकंप के आने से पहले हमें पहले से तैयारी करनी होगी। एनसीआर में ज्यादातर इमारतें गंभीर जोन में हैं यानि जोन 4 और बहुत गंभीर जोन 5 में हैं जो झटके झेलने के लायक नहीं हैं।