देश के किसी सरकारी अस्पताल से पहली बार मरीजों का डाटा चोरी होने का मामला सामने आया है। शंका जताई जा रही है कि राजधानी के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती मरीजों का डाटा चोरी करके दिल्ली के ही किसी निजी अस्पताल को भेजा जा रहा है। डाटा चोरी के अलावा राजधानी में जमीनी अपराध की घटनाएं भी कम नहीं हैं।
एसआईसी में पंजीकृत मरीजों को एक निजी अस्पताल से फोन जा रहा है और अपने यहां इलाज कराने की सलाह दी जा रही है। इनमें से कितने मरीज निजी अस्पताल पहुंचे, इसकी कोई जानकारी सफदरजंग अस्पताल के पास नहीं है। अस्पताल प्रबंधन ने खुद डाटा चोरी होने की आशंका जताते हुए पूरे मामले की रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में सोमवार रात घर के सामने लूटपाट का विरोध करने पर एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त राजुल सिंघल (45) के रूप में हुई। उनके परिवार को शुरुआत के दो घंटे तक ऐसा लगता रहा कि राजुल को हार्ट अटैक आया है, यहां तक कि अस्पताल ले जाने के बाद भी डॉक्टरों को बहुत देर तक गोली लगने का पता नहीं चला। आगे जानिए क्यों हुआ ऐसा
इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक महिला का नहाते हुए वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर पांच करोड़ रुपये मांगने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने महिला को दबाव में लेकर शारीरिक शोषण कर 83 लाख रुपये भी वसूल लिए। पीड़िता ने एसपी सिटी से मामले की शिकायत की। एसपी सिटी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी पर रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर
लक्ष्मी वो हथिनी है जिसे उसके महावत (केयरटेकर) ने छुपा रखा था। आरोपी केयरटेकर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी ईस्ट जसमीत सिंह ने बताया कि लक्ष्मी और उसके महावत को ट्रेस करके इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
माता सुंदरी कॉलेज के पास सोमवार देर रात फिल्मी स्टाइल में सट्टे के अड्डों पर पुलिस ने छापा मारा। जिले के आलाधिकारी संबंधित थाने को सूचना दिए बगैर दूसरे थाने की पुलिस टीम लेकर एलएनजेपी कॉलोनी में पहुंच गए। रात तीन बजे हथियार लेकर पुलिस कर्मियों ने जब सट्टे के अड्डों पर छापा मारा, तो 25 सट्टेबाज पकड़े गए। यहां पढ़ें पूरी खबर