फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR AQI: शनिवार तक मध्यम श्रेणी में रहेगी आबोहवा, आईटीओ में 500 पहुंचा एक्यूआई, जानें कहां कैसी रही हवा

Thu, 10 Oct 2024 02:19 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सीपीसीबी के मुताबिक एनसीआर में सबसे साफ हवा फरीदाबाद में रही। यहां एक्यूआई 87 दर्ज किया, यह संतोषजनक श्रेणी में है।
विज्ञापन
Delhi-NCR AQI - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में हवा की दिशा बदलने और गति तेज होने से आबोहवा मध्यम श्रेणी में बरकरार है। बुधवार को आसमान में आसमान साफ रहने से प्रदूषण के स्तर में कमी देखने को मिली है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 164 दर्ज किया गया। यह मध्यम श्रेणी में है। ऐसे में हवा 10 से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से उत्तर-पश्चिम दिशा से चली।

विज्ञापन

सीपीसीबी के मुताबिक एनसीआर में सबसे साफ हवा फरीदाबाद में रही। यहां एक्यूआई 87 दर्ज किया, यह संतोषजनक श्रेणी में है। साथ ही, गुरुग्राम में 136, गाजियाबाद में 214, नोएडा में 163, ग्रेटर नोएडा में 182 एक्यूआई रहा। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के अनुसार शनिवार तक हवा मध्यम श्रेणी में बनी रहेगी।

बृहस्पतिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। ऐसे में हवा की चाल 8 से 14 किलोमीटर प्रतिघंटे रहेगी। साथ ही, शुक्रवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 8 से 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल सकती हैं। वहीं, शनिवार को भी उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा चलेगी।

बुधवार को विभिन्न इलाकों में दर्ज अधिकतम एक्यूआई 

इलाके --- एक्यूआई 
आईटीओ --- 500
लोधी रोड --- 480
आनंद विहार --- 378
मुंडका --- 337
बवाना --- 328
जहांगीरपुरी --- 319
बुराड़ी --- 302
(नोट: यह आंकड़े सीपीसीबी के हैं)

आसमान साफ रहने से बढ़ रहा है तापमान
दिल्ली में बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, बुधवार को सुबह से ही धूप खिली रही। दोपहर में हल्के बादल आसमान में छाए रहे। इससे लोग गर्मी से थोड़ी राहत मिली। शाम के समय तेज हवाएं चलने से मौसम में हल्की ठंडक महसूस किया।
विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का मौसम बीतने के बाद तापमान बढ़ना सामान्य है। इस दौरान आसमान साफ रहता है। इससे धूप का सीधा असर पड़ता है। इससे गर्मी बढ़ती है। हालांकि, अभी तत्काल तौर पर गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में कुछ दिन लोगों को गर्मी परेशान करेगी। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रिकॉर्ड किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक के साथ 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें