फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: दो कारों से उतरे बदमाश, मंदिर के अंदर घुसकर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, सेवक को लगीं

Wed, 15 Feb 2023 02:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस के अनुसार यह घटना बुधवार दोपहर करीब 12.00 बजे की है। जब एक आई20 और रिट्ज कार में सवार बदमाशों ने पुजारी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के नजफगढ़ से एक मंदिर में बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चार-पांच हमलावर दो कारों में भरकर आए थे।

विज्ञापन


बदमाशों ने अपनी कार नजफगढ़ स्थित एक मंदिर के बाहर रोकी और अंदर घुसकर पुजारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हालांकि इसमें से एक भी गोली उसे नहीं लगी बल्कि एक गोली वहां मौजूद सेवक को लग गई।

पुलिस के अनुसार यह घटना बुधवार दोपहर करीब 12.00 बजे की है। जब एक आई20 और रिट्ज कार में सवार बदमाशों ने पुजारी पर हमला कर दिया। इस हमले में पुजारी बाल-बाल बच गया और घायल सेवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


घायल सेवक की पहचान जयप्रकाश (39) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में सुशील बाबा नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ के आधार पर घटना की वजह और अन्य आरोपियों गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें