ग्राहकों के लिए एटीएम, डेबिट कार्ड, गोल्ड लोन सुविधा भी शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड ने डिजिटल बैंकिंग सुविधा शुरू की है। शनिवार को इसकी एटीएम और डेबिट कार्ड सेवा की शुरुआत हुई। आईटीओ स्थित हिन्दी भवन में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के समाज कल्याण एवं सहकारिता मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह ने सेवाएं शुरू कराईं। बैंक ने इसी के साथ गोल्ड लोन सुविधा भी शुरू की है, जिससे ग्राहकों को तेज से वित्तीय सहायता मिलेगी।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि डिजिटल सेवाओं के विस्तार से बैंकिंग व्यवस्था अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनेगी। बैंक के चेयरमैन प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि एटीएम और डेबिट कार्ड सेवा आज के लिहाज से जरूरी है।