फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: घर से नशे का कारोबार करने पर मां-बेटी समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-द्वारका जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत की धर पकड़
विज्ञापन

-446 ग्राम हेरोइन बरामद, बरामद हेरोइन की कीमत करीब 60 लाख रुपये, पुलिस नेटवर्क में शामिल अन्य तस्करों की पहचान करने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए द्वारका जिला नारकोटिक्स सेल ने घर से नशे का कारोबार करने वाली मां-बेटी को एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है। पहचान 37 साल की पूजा उर्फ बरखा, उसकी मां 61 साल की प्रेम देवी और नदीम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और ठिकाने से 446 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 53 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस इस नेटवर्क की आर्थिक जांच करते हुए ड्रग्स कारोबार से अर्जित संपत्तियों का भी पता लगा रही है। जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंंह ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल के निरीक्षक कमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक सूचना पर उत्तम नगर से पूजा उर्फ बरखा नाम की महिला को हेरोइन तस्करी में गिरफ्तार किया। उसके पास से 123 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने इसके निशानदेही पर नदीम को और बाद में उसकी मां प्रेम देवी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें