फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Murder: छतरपुर इलाके में एस शख्स की लाश मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका

Tue, 01 Oct 2024 12:26 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर इलाके में एक शख्स की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर इलाके में हत्या की वारदात सामने आई है। बीते दिन थाना महरौली में एक पीसीआर कॉल मिली थी। जिसमें बताया गया कि छतरपुर डी ब्लॉक अंधेरिया मोड़ से कॉलर ने सूचना दी कि एक कमरा बंद है। उसमें से खून निकल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने पहली मंजिल पर सीढ़ियों का दरवाजा अंदर से बंद पाया। दरवाजा तोड़ा गया। मृतक की पहचान अकील, 44 वर्ष के रूप में हुई, जो उक्त पते पर रहता था, सीढ़ियों पर पड़ा हुआ पाया गया।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह सीढ़ियों से गिर गया होगा। शव सड़ चुका था। मृतक पिछले 3-4 दिनों से घर पर अकेला था, क्योंकि उसके परिवार के सदस्य एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। वह पिछले 5-6 महीनों से बेरोजगार था।
विज्ञापन


जिला अपराध टीम तथा एफएसएल टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। शव को एम्स मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं है। इसलिए धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच कार्यवाही शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें