फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Murder: कैब चालक की चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या, हमलावरों ने किए आधा दर्जन से अधिक वार

Sat, 01 Jun 2024 01:08 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शास्त्री पार्क इलाके में एक कैब चालक की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त जौहर अब्बास के रूप में हुई है। हमलावरों ने चाकू से उसके माथे, कलाई, सीने और शरीर के अन्य हिस्से में आधा दर्जन से अधिक वार किए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शास्त्री पार्क इलाके में एक कैब चालक की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त जौहर अब्बास के रूप में हुई है। हमलावरों ने चाकू से उसके माथे, कलाई, सीने और शरीर के अन्य हिस्से में आधा दर्जन से अधिक वार किए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मृतक के पास से सारा सामान मिला है। आशंका है कि उसकी रंजिश में उनकी हत्या की गई है।

विज्ञापन


पीड़ित जौहर अब्बास (28) परिवार समेत बुलंद मस्जिद शास्त्री पार्क में रहते थे। वह पेशे से कैब चालक थे और अविवाहित थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात 11.50 शास्त्री पार्क के सर्विस रोड पर स्थित कम्युनिटी हॉल के पास एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक लहूलुहान हालत में मिला। उसके शरीर पर आधा दर्जन से अधिक चाकू के घाव थे। पुलिस ने घायल युवक को तुरंत पास के अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल पर छानबीन कर साक्ष्य हासिल किए। मृतक के पास से मोबाइल नकदी और अन्य दस्तावेज मिले। इनके जरिए उनकी पहचान हुई। पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की है। जिसके जरिए पुलिस को आशंका है कि किसी परिचित ने ही जौहर की हत्या की है। पुलिस फुटेज से आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें