फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Murder Case: साहिल ने लड़की के पेट में इतने चाकू मारे कि बाहर आ गई थीं आंतें, सिर के हो गए थे 4 टुकड़े

Mon, 29 May 2023 08:17 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किशोरी के पड़ोसियों ने बताया कि किशोरी काफी समय से सहेली के घर रह रही थी। कुछ दिन पहले उसके परिजन उसकी सहेली के घर गए थे और उस पर अपनी बेटी को बिगाड़ने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन
शाहबाद डेयरी में किशोरी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौत के चंद घंटे पहले ही किशोरी ने मां से जल्द घर आने की बात कही थी। साथ ही वादा किया था कि वह परिवार का संबल बनेगी और मां का बेटा बनकर दिखाएगी। घटना से सन्न किशोरी की मां ने बताया कि वह पढ़-लिखकर वकील बनना चाहती थी। किशोरी अपनी एक सहेली के घर में रहती थी। रविवार दोपहर किशोरी को उसकी मां ने फोन कर घर आने के लिए कहा था। इस पर किशोरी ने कहा कि वह जल्द ही घर आ जाएगी। बातचीत के बाद मां सुबह होने का इंतजार कर रही थी, तभी रात करीब 10:30 बजे उसे मौत की सूचना मिली। इसके बाद से पूरा परिवार सदमे में है। सोमवार शाम किशोरी का शव देखकर मां फूट-फूटकर रोने लगी।

विज्ञापन

किशोरी की मां ने बताया कि बेटी ने इसी साल दसवीं की परीक्षा दी थी। उसका रिजल्ट अच्छा आया था। वह आगे भी पढ़ाई करना चाहती थी, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। आरोपी के बारे में सवाल पर किशोरी की मां का कहना था कि बेटी ने कभी साहिल के बारे में कुछ नहीं बताया था। घटना के बाद जब वह थाने पहुंची तो पता चला कि साहिल नाम के युवक ने उसकी बेटी की हत्या की है। पहले कभी भी साहिल का नाम नहीं सुना था और न ही उसे कभी देखा था। उसने बताया कि जिस जगह पर घटना को अंजाम दिया गया है वह उसके घर से 15 मिनट की दूरी पर है। रात में करीब 10.30 बजे तीन चार लड़के उनके घर आए और बेटी की हत्या किए जाने की जानकारी दी। उसके बाद वह अपने पति के साथ थाने पहुंची। उसके बाद उसने सीसीटीवी कैमरे में साहिल को उसकी बेटी की हत्या करते हुए देखा।

उसकी बेटी अपनी सहेली के घर क्यों रह रही थी इसके बारे में उसकी मां ने नहीं बताया। लेकिन वह चाहती थी कि उसकी बेटी वापस आ जाए। उसने बताया कि जब वह उसका शव देखा तो पता चला कि उसने बाजार से एक चप्पल भी खरीदा था। मां ने कहा कि जिस आरोपी ने उसकी बेटी की बेरहमी से हत्या की है उसे भी फांसी की सजा मिलनी चाहिए ताकि उन्हें इंसाफ मिल सकेगा।

दो दिन के लिए अपने घर आई थी साक्षी
किशोरी के पड़ोसियों ने बताया कि किशोरी काफी समय से सहेली के घर रह रही थी। कुछ दिन पहले उसके परिजन उसकी सहेली के घर गए थे और उस पर अपनी बेटी को बिगाड़ने का आरोप लगाया था। फिर वहां से किशोरी को लेकर अपने घर आ गए थे। लेकिन दो दिन घर में रहने के बाद वह वापस अपनी सहेली के घर चली गई थी। उसकी मां ने भी बताया कि किशोरी पिछले 10 दिन से अपनी सहेली के घर रह रही थी। पड़ोसियों ने बताया कि किशोरी काफी हंसमुख स्वभाव की थी। वह सबसे अच्छे से बात करती थी।
विज्ञापन

सिर के टुकड़े और आंत बाहर निकल गई थी
किशोरी के पिता ने बताया कि आरोपी ने उसकी बेटी की बेरहमी से हत्या की है। उनकी बेटी के सिर के कई टुकड़े हो चुके थे और उसकी आंतें बाहर निकल गई थी। कुछ लोग उसकी पत्नी को घटनास्थल पर लेकर गए थे। वहां पहुंचने के बाद उसकी पत्नी ने उसे फोन किया था। वहां पहुंचने पर उसने अपनी बेटी की पहचान की। उसने बताया कि बेटी की हालत काफी बुरी थी। किशोरी के पेट में इतने चाकू मारे गए थे कि उसकी आंतें बाहर निकल आई थीं। पत्थर मारने से उसके सिर के चार टुकड़े हो गए थे। पिता ने कहा कि वह साहिल को नहीं जानते हैं। न ही कभी किशोरी और न ही उसकी किसी सहेली ने उसके बारे में बताया था। पुलिस की छानबीन के दौरान एक सहेली ने बताया कि किशोरी से साहिल की दोस्ती थी, लेकिन उन्हें इसके बारे में पहले कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें