फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Murder Case: साहिल के मकान मालिक ने बताया एक दूसरा सच, वीडियो देख बोला- मुझे तो यकीन नहीं ये वही है

Mon, 29 May 2023 06:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस बीच आरोपी साहिल के मकान मालिक ने उसके बारे में जो बताया है इस पर इस वारदात के बाद यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
साहिल का मकान मालिक रामफूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार रात एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर एक नाबालिग लड़की की चाकू के 40 से अधिक वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी बीच सड़क पर किशोरी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले करता रहा, इस दौरान वहां मौजूद कई लोग मूकदर्शक बने वारदात को देखते रहे। किसी ने भी साहस दिखाकर किशोरी को बचाने का प्रयास नहीं किया। युवक पर इस कदर खून सवार था कि चाकू मारने के बाद भी उसकी दिल नहीं भरा। उसने एक बड़ा पत्थर उठाकर किशोरी पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। बाद में वह लड़की को लात मारकर वहां से फरार हो गया। सोमवार दोपहर बाद आरोपी को पुलिस टीम ने बुलंदशहर यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम उसे लेकर दिल्ली आ रही है।

विज्ञापन

आज तक पड़ोस में नहीं हुई साहिल की किसी से लड़ाई
इस बीच आरोपी साहिल के मकान मालिक ने उसके बारे में जो बताया है इस पर इस वारदात के बाद यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। दरअसल आरोपी के मकान मालिक रामफूल ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया कि साहिल तीन बहनों और अपने माता-पिता के साथ उसके मकान में बीते दो साल से किराये पर रह रहा है। उसके पिता का नाम सरफराज है। साहिल की आज तक पड़ोसी में किसी से एक बार भी लड़ाई नहीं हुई। लेकिन मैंने आज सुबह हत्या को जो वीडियो देखा उसके बाद से मैं भी हैरान हूं।


 

मृतिका के माता-पिता ने की फांसी की मांग
मृतिका के माता-पिता ने बेटी के हत्यारे साहिल को फांसी दिए जाने की मांग की है। मृतिका के पिता ने कहा कि मेरी बेटी की हालत बहुत बुरी थी। मुझे साहिल के बारे में कुछ नहीं पता था। उन दोनों के बीच क्या था? कल पूछताछ में मुझे पता चला। मेरी बेटी का स्वभाव अच्छा था। मेरी मांग है कि जैसे उसने मेरी बेटी को मारा है वैसे ही उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि फिर से ऐसा कोई न कर सके। मैं मजदूरी करता हूं। 

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने हत्याकांड पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। दिल्ली सरकार के मंत्री आतिशी समेत दूसरे नेताओं ने ट्वीट कर दिल्ली के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। कई संगठनों ने घटना की निंदा की है।

दोनों काफी समय से एक दूसरे को जानते थे
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लड़का और लड़की अलग समुदाय से संबंध रखते थे। दोनों काफी समय से एक दूसरे को जानते थे। किसी बात को लेकर मनमुटाव के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद से राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

एसी मैकेनिक था साहिल 
रविवार रात पुलिस को किशोरी की हत्या किए जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोरी को पास के अस्पताल लेकर गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोरी अपने पिता, मां और छोटे भाई साथ जेजे कालोनी शाहबाद डेयरी इलाके में रहती थी। वह दसवीं कक्षा की परीक्षा दी थी। लेकिन कुछ माह से वह परिवार से अलग अपनी एक सहेली के पास रहती थी। उसकी इलाके में रहने वाले साहिल से दोस्ती थी। साहिल एसी मैकेनिक का काम करता था। किशोरी का साहिल के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया था। रात में किशोरी अपनी एक सहेली नीतू के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में जा रही थी। इसी दौरान साहिल ने उसका पीछा किया और एक जगह पर रोक लिया। दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई और आरोपी ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें