फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : लूट के विरोध पर चाकू मारकर हत्या, 18 हजार छीनकर फरार हुए तीनों बदमाश

Mon, 19 Feb 2024 06:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इसके बाद बदमाश 18 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने हत्या और लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
चाकू से वार कर हत्या - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरेला औद्योगिक में लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने चंद्रदेव झा (29) की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश 18 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने हत्या और लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, चंद्रदेव पत्नी और दो बच्चों के साथ नरेल के फेज दो जी-टू में रहते थे। वह भोरगढ़ स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। पत्नी ने बताया कि शुक्रवार शाम उनके पति को वेतन मिला था। शाम सात बजे वह घर आ रहे थे। काली माता मंदिर के पास बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और लूटपाट का प्रयास करने लगे।

द्रदेव ने बदमाशों का विरोध किया तो एक बदमाश ने पेट में चाकू से कई वार कर दिए। बदमाश उनसे 18 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। राहगीर ने उन्हें घायल देखकर परिवार को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


पत्नी पड़ोसी की मदद से घटनास्थल पर पहुंची और चंद्रदेव को पास के अस्पताल लेकर गई। यहां डॉक्टरों ने उन्हें हरीशचंद्र अस्पताल भेज दिया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पुलिस को तीन बदमाश वारदात अंजाम देते मिले हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें