इस मौके पर उनके साथ दिल्ली पुलिस के आयुक्त संजय अरोड़ा, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित खान मार्केट आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि मौजूद रहें। इन चौकियों की मदद से महिला सुरक्षा मजबूत होगी।
उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रविवार को मध्य जिले में दो महिला पुलिस चौकियों का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ दिल्ली पुलिस के आयुक्त संजय अरोड़ा, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित खान मार्केट आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि मौजूद रहें। इन चौकियों की मदद से महिला सुरक्षा मजबूत होगी।
विज्ञापन
इस मौके पर उपराज्यपाल ने स्थानीय लोगों से बातचीत की। साथ ही वहां तैनात महिला कर्मियों को लोगों की सेवा में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। दिल्ली पुलिस की कर्मचारियों ने एलजी को क्षेत्र और अपराध के बारे में बताया। एसआई किरण सेठी को श्रद्धानंद मार्ग पुलिस चौकी में तैनात किया गया है। इस मौके पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह लैंगिक समानता की दिशा में एक प्रगतिशील कदम का उदाहरण है। यह सभी सदस्यों की सेवा और सुरक्षा के लिए कानून प्रवर्तन अधिकारियों के समर्पण को रेखांकित करता है।
खान मार्केट
खान मार्केट में बड़ी संख्या में देश-विदेश से लोग आते हैं। यहां बड़ी संख्या में रेस्तरां, दुकानों और आवास की सुविधा है। विदेशी प्रतिनिधियों, वीवीआईपी और पर्यटकों के लिए सबसे बेहतर जगह है। यहां महिला पुलिस चौकी की स्थापना से अपराध की रोकथाम से लेकर सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा। एसआई पूजा सैनी को आईसी पीपी खान मार्केट पुलिस चौकी के रूप में तैनात किया गया है। यह नौ अधीनस्थ महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा समर्थित है।
विज्ञापन
श्रद्धानंद मार्ग
महिला शिकायतकर्ताओं की सुविधा के लिए, महिला पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित करने और महिलाओं की लगातार चिंताओं को दूर करने के लिए महिला पुलिस पोस्ट श्रद्धानंद मार्ग का उद्घाटन किया गया है।