फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: हरियाली बढ़ाने के लिए वृक्षारोपण अभियान शुरू, 85 हजार पेड़ और 5 लाख झाड़ियां लगाएगा एमसीडी

Wed, 13 Jul 2022 12:27 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एमसीडी ने मंगलवार को सभी जोनों में विशेष वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत की। इस साल एमसीडी ने करीब 85000 पेड़ और करीब 5 लाख झाडियां व सजावटी पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली नगर निगम ने वायु प्रदूषण को कम करने और हरियाली बढ़ाने के लिए मंगलवार को सभी जोनों में विशेष वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत की। पार्कों, स्कूलों, ग्रीन बेल्ट, खाली प्लांटो में निगम कर्मियों द्वारा पौधे लगाए गए। इस साल एमसीडी ने करीब 85000 पेड़ और करीब 5 लाख झाडियां व सजावटी पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन


प्रत्येक जोन में रुद्राक्ष, अमलतास, अशोक, मोलसरी, नीम, कचनार, चम्पा और अफ्रीकन महोगनी के पेड़ लगाए गए। केशवपुरम जोन में स्कूली बच्चों, आरडब्ल्यूए व निगम अधिकारियों ने पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में 4039 पेड़ और 8025 पौधे स्कूलों, पार्कों, सड़को के किनारे लगाए गए। इस अभियान के दौरान केशवपुरम जोन में 8 हजार पेड़ व 35 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। शाहदरा नॉर्थ जोन के रोहताश नगर, करावल नगर, दिलशाद गार्ड़न, नन्द नगरी क्षेत्र में लगभग 3 हजार पौधे व वृक्ष लगाए गए। शाहदरा दक्षिणी जोन में मयूर विहार, प्रीत विहार, गीता कॉलोनी, इन्द्रापार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें