आयोग के डीआइजी सुनील मीणा ने बताया कि अंदर जाकर हमने निरीक्षण किया है। इमारत पूरी तरह से खाक हो चुकी है। इस मामले में मानवाधिकार का उल्लंघन हुआ है और इसी दिशा में आगे की जांच कर रहे हैं।
मुंडका में आग का तांडव के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) स्वत: संज्ञान लेते हुए सोमवार को घटनास्थल का दौरा किया। टीम इमारत की तीनों मंजिलों पर जाकर उसका मुआयना किया और पूरी इमारत की वीडियोग्राफी करवाई। टीम के दौरे के दौरान मुंडका थाना प्रभारी मौके पर मौजूद रहे। आयोग ने थाना प्रभारी से इमारत में लगी आग के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। टीम करीब एक घंटे तक इमारत में रहने के बाद यहां से चले गए।
विज्ञापन
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम सोमवार दोपहर सवा एक बजे घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने पहले इमारत के बाहरी हिस्से को देखा और फिर पीछे के दरवाजे से पहली मंजिल पर पहुंची। जहां से आग की शुरूआत हुई थी। टीम के साथ मुंडका थाना प्रभारी गुलशन नागपाल मौजूद थे। टीम ने थाना प्रभारी से आग लगने के बारे में जानकारी ली। टीम करीब एक घंटे तक इमारत के तीनों मंजिल का मुआयना किया।
आयोग के डीआइजी सुनील मीणा ने बताया कि अंदर जाकर हमने निरीक्षण किया है। इमारत पूरी तरह से खाक हो चुकी है। इस मामले में मानवाधिकार का उल्लंघन हुआ है और इसी दिशा में आगे की जांच कर रहे हैं। घटना के बारे में पूरी जानकारी ली जा रही है। उधर आयोग ने रविवार को दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा है। नोटिस में इस घटना के जिम्मेदार अधिकारी व उनपर कार्रवाई सहित अन्य बातों का उल्लेख करते हुए जवाब मांगा गया है।