फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की महिलाओं को हो रही ये गंभीर बीमारी, कहीं आप भी तो नहीं इसके शिकार

Mon, 15 Oct 2018 12:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन

दिल्ली की महिलाओं में कमर दर्द एक आम परेशानी बन चुका है। ज्यादातर महिलाएं कमर और कूल्हे के दर्द से पीड़ित हैं। आमतौर पर इन महिलाओं के लिए कई तरह के इलाज उपलब्ध हैं, लेकिन अब डॉक्टर सेल्फ केयर को लेकर आए हैं। 

विज्ञापन


जिसके जरिए इन महिलाओं को दर्द से मुक्त कराने पर जोर दिया जा रहा है। यह बातें रविवार को आयोजित एक कान्फ्रेंस में दिल्ली के वेंक्टेश्वर अस्पताल के डॉक्टरों ने कहीं।

न्यूरो सर्जरी के निदेशक और विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पिंदर कुमार सचदेव ने बताया कि सर्जरी उन लोगों के लिए आवश्यक हो जाती है, जिनमें नर्व रूट पर दबाव पड़ रहा हो या रीढ़ की हड्डी अस्थिर हो गई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुषों की तुलना में ज्यादातर महिलाएं न केवल कमर और रीढ़ की हड्डी की समस्याओं से ग्रस्त होती हैं, बल्कि उनकी समस्याएं भी गंभीर होती हैं। महिला की शारीरिक संरचना का एक दुर्भाग्यपूर्ण पहलू यह है कि उम्र बढ़ने के साथ प्राकृतिक रूप से तेजी से उनकी हड्डी का नुकसान होने लगता है और इसका खतरनाक भाग उम्र का बढ़ना है। 

अस्वस्थ जीवनशैली रीढ़ की हड्डी में दर्द, कमर दर्द आदि का खतरा पैदा करती है। इस तरह के परेशान करने वाले दर्द और पीड़ा से बचने के लिए, यहां कुछ बुनियादी सलाह दी गई हैं जिन पर अमल करने पर आपको फिट रहने में मदद मिलेगी। 

सेल्फ केयर के जरिए महिलाओं को दिनचर्या सुधारने पर फोकस करने के बारे में बताया जाता है। चलने से लेकर सोने और बैठने तक पर ध्यान देने के लिए कहा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें