अगले सप्ताह भी बारिश का सिलसिला जारी रह हालांकि, उमस का स्तर 97 प्रतिशत रहा, जिससे दोपहर के समय लोगों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ी, लेकिन आसमान में बादल छाये रहने व हवाएं चलने से लोगों को गर्मी का एहसास कम हुआ।
बारिश का आनंद लेती युवतियां
- फोटो : SP Singh
शनिवार शाम साढ़े 5 बजे तक 3.2 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि इसके बाद दिल्ली के कुछ इलाकों में काफी तेज बारिश भी हुई।
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले सप्ताह में दिल्ली में बारिश के आसार हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ आसमान में बादल छाये रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
बारिश की वजह से लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। हालांकि, बुधवार को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि अन्य दिनों में हल्की बारिश के ही संकेत मिल रहे हैं।