फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : लूटपाट के दौरान बदमाशों ने पुलिसकर्मी को चाकू मारा, वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार

Thu, 11 Jan 2024 06:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जान बचाने के लिए पुलिसकर्मी इधर-उधर भागने लगा। बाद में उसने खुद को पुलिसकर्मी बताकर अपनी जान बचाई, लेकिन तब तक आरोपी दो जगह उसे चाकू मार चुके थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में बदमाशों ने लूटपाट के दौरान पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए पुलिसकर्मी इधर-उधर भागने लगा। बाद में उसने खुद को पुलिसकर्मी बताकर अपनी जान बचाई, लेकिन तब तक आरोपी दो जगह उसे चाकू मार चुके थे। 

विज्ञापन


जख्मी हालत में पीड़ित जुगल मेघराज (29) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने पीड़ित का बयान लेकर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

मूलरूप से राजस्थान के नागौर के रहने वाले जुगल मेघवाल दिल्ली पुलिस में सिपाही हैं। फिलहाल इनकी तैनाती पहली बटालियन में हैं। सोमवार को वह अपने दोस्त से मिलने के लिए किंग्जवे कैंप स्थित पुलिस लाइन गए थे। वहां से शाम करीब 7.00 बजे वह बस से वापस लौटे। खजूरी चौक पर बस से उतरकर वह पैदल ही बटालियन जाने लगे। 
विज्ञापन


इस बीच अचानक झाड़ियों से निकले दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। एक बदमाश ने उनकी कमर पर चाकू लगाकर जेब से पर्स निकाल लिया। पर्स में कुछ पैसे और आईकार्ड था। इसके बाद आरोपियों ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। चाकू उनके कूल्हे और हथेली पर लगा। बचने के लिए पीड़ित इधर-उधर भागने लगे। पीड़ित ने चिल्लाकर कहा कि वह पुलिसकर्मी हैं। यह सुनकर बदमाश उनको छोड़कर झाड़ियों में गायब हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें