फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 24 घंटे में 2 मासूमों के साथ रेप, एक की हालत गंभीर, एम्स में भर्ती

Fri, 14 Sep 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
child rape
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। एक मासूम को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन


घटना पूर्वी दिल्ली के थाना न्यू अशोक नगर की है। मयूर विहार फेस-3 के गाजीपुर इलाके में रहने वाली 10 साल की मासूम के साथ 25 साल के युवक ने दुष्कर्म किया। 

बताया जा रहा है कि बच्ची स्मृति वन पार्क के सामने बेहोश हालत में मिली। बच्ची एक फुटपाथ पर पड़ी थी। बच्ची के चेहरे पर चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि रेप के बाद मासूम की हत्या की कोशिश की गई है। 
विज्ञापन


फिलहाल बच्ची को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी है। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। 
 
विज्ञापन

इसके अलावा पूर्वी दिल्ली में ही कृष्णा नगर में आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी कई दिनों से बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। 

पड़ोस में रहने वाला बुजुर्ग ही मासूम को 20 रुपये का लालच देकर हैवानियत का शिकार बनाता था। बच्ची को जब दर्द हुआ तो घटना का पता चला।
मेडिकल जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। कृष्णा नगर पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें