फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट पर भी धाक जमा रही हिंदी, ऐसे मोबाइल ऐप जिन्होंने हिंदी को बनाया सरल

Fri, 14 Sep 2018 08:59 AM IST
प्रगति मिश्रा, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी राष्ट्र की भाषा उसकी पहचान होती है। कुछ फिल्मों में भी अंग्रेजी के बढ़ते रुझान और बच्चों को अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में पढ़ाने को लेकर जद्दोजहद दिखाई गई है। देखा गया है कि अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में पढ़े बच्चों की मातृभाषा पर पकड़ कमजोर होती है।

विज्ञापन


टेक्नोलॉजी के इस दौर में मोबाइल ऐप, आनलाइन सर्च जैसी चीजें जीवन का जरूरी हिस्सा बन गई हैं। वहीं, हिंदी सर्च एवं ऐप के प्रति लोगों का रुझान एक बार फिर बढ़ रहा है। गूगल प्ले स्टोर पर हिंदी टाइप करते ही ढेरों ऐप की लिस्ट खुल जाएगी। गूगल सर्च में भी हिंदी का प्रयोग लगातार बढ़ रहा है। 

कैसे बढ़ रहा इस्तेमाल   

एक समय इंटरनेट या कंप्यूटर का इस्तेमाल करने के लिए अंग्रेजी आवश्यक माना जाता था। अधिक पढ़े लिखे लोग ही इनका प्रयोग करते थे। लेकिन आज हर हाथ में स्मार्ट फोन पहुंच चुका है। जिसकी वजह से हिंदी का ऑनलाइन माध्यमों में प्रयोग बढ़ गया है। गूगल भी लिखने के साथ-साथ आवाज से सर्च का विकल्प भी देता है। कई लोग हिंदी में सर्च को प्रमुखता देते हैं।

बेहतर हिंदी के लिए भी ऐप 

यदि आप हिंदी भाषा में व्याकरण की गलतियां करते हैं, तो आप ऑनलाइन अपनी हिंदी अच्छी कर सकते हैं। पिछले साल हिंदी दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार ने लीला (लर्निंग इंडियन लैंग्वेज विद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) ऐप लांच किया था। जो हिंदी सीखने में मददगार है। साथ ही साथ प्ले स्टोर पर लर्न हिंदी, बेसिक हिंदी लर्निंग, लर्न हिंदी स्टेप बाई स्टेप , किड्स हिंदी लर्निंग जैसे ऐसे कई ऐप मौजूद हैं।
 

विज्ञापन

मुहावरों और कठिन शब्दों को बनाया आसान

मुहावरों और कठिन शब्दों को बनाया आसान

कई बार हिंदी के कुछ कठिन शब्द या मुहावरे लोगों को समझ नहीं आते हैं। कठिन शब्दों की जानकारी के लिए हिंदी वर्ड बुक, हिंदी डिक्शनरी , शब्दकोश जैसे कई ऐप की मदद ली जा सकती है। साथ ही हिंदी मुहावरे, हिंदी मुहावरे विद मीनिंग, हिंदी दोहे मुहावरे लोकोक्तियां जैसे ऐप भी मौजूद हैं। 

कविता, शायरी की है बेहद मांग 

प्राचार्या डॉ. मंजू शर्मा के मुताबिक, आजकल ऐप से हिंदी कविताएं एवं शायरी सीखने का भी प्रचलन है। काव्य संग्रह, हिंदी कविताएं, कविता कोष जैसे ऐप के जरिये हिंदी कविताएं पढ़ना या सुनना लोगों को भाता है। शायरी के लिए लोग हिंदी शायरी, शायरी - 2019, हिंदी एसएमएस शायरी जैसी ऐप का इस्तेमाल करते हैं।

ऑनलाइन लेखन ने बढ़ाया जुनून 

 कई लोगों को लिखने का शौक होता है। लेकिन उन्हें उचित प्लेटफार्म नहीं मिल पाता है। लेकिन इंटरनेट की दुनिया ने ऐसे लोगों के लिए नई राहें खोल दी हैं। फेसबुक, ट्विटर या ऑनलाइन ब्लॉग पर कई लोग मातृभाषा में विचार व्यक्त करना पसंद करते हैं। वहीं, कई ऑनलाइन साइट लेखन से जुड़ी प्रतियोगिताएं कराती हैं। ऑनलाइन लेखकों की काफी मांग भी रहती है। साथ ही हिंदी के नवोदित लेखकों को अब रचनाएं लेकर जगह जगह प्रकाशक ढूंढने की आवश्यकता नहीं है। पोथी डॉट कॉम, बिकम शेक्सपियर जैसी कई ऑनलाइन साइट लोगों को सेल्फ पब्लिशिंग का विकल्प भी देती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें