फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में नहीं गिरेगा प्रदूषित पानी: दिल्ली के शाहबाद और सिंघु कालोनी में बिछाई जाएगी सीवर लाइन

Sat, 05 Mar 2022 12:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि हमारा लक्ष्य दिल्ली की सभी कॉलोनियों को सीवेज लाइनों से जोड़ना है, जिससे सभी प्रकार सीवेज को शोधित जल संयंत्रों के माध्यम से उपचारित किया जा सके।
विज्ञापन
नदी में गिरता नाले का पानी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना में नालों का प्रदूषित पानी अब नहीं गिरेगा। इसे रोकने के लिए शाहबाद और सिंघु कॉलोनी में सीवर लाइन बिछाई जाएगी। जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को इसकी आधारशिला रखी। शाहबाद कॉलोनी में 80 किलोमीटर लंबा सीवर लाइन नेटवर्क व सिंघु कॉलोनी में 10 किलोमीटर लंबा सीवर लाइन नेटवर्क होगा।

विज्ञापन


वर्तमान में शाहबाद कॉलोनी के साथ-साथ सिंघु कॉलोनी और अन्य गांवों में सीवर नेटवर्क नहीं है। इन क्षेत्रों के सीवेज को पास के नालों में छोड़ा जा रहा है। यह नाले सीधे यमुना नदी में गिरते हैं। इससे यह नदी प्रदूषित हो रही है।

जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि हमारा लक्ष्य दिल्ली की सभी कॉलोनियों को सीवेज लाइनों से जोड़ना है, जिससे सभी प्रकार सीवेज को शोधित जल संयंत्रों के माध्यम से उपचारित किया जा सके। 16 अनधिकृत कॉलोनियों और तीन पुनर्वास कॉलोनियों में भी 80 किलोमीटर की सीवर लाइन बिछाई जाएगी। क्षेत्र के निवासियों के लिए मैनहोल व चैंबर और घरों में सीवर कनेक्शन की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन


क्षेत्र के सीवेज को सेक्टर 27 रोहिणी, जैन कॉलोनी और शिव विहार के लिफ्ट स्टेशन के माध्यम से मौजूदा रोहिणी और रिठाला एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा, जहां इसका उपचार और निपटान किया जाएगा। इससे क्षेत्र और उसके आसपास रहने वाले लगभग 2.92 लाख लोगों को लाभ होगा।

इन इलाकों को होगा फायदा

सीवर लाइन बिछाने से दौलतपुर बवाना, प्रहलाद विहार, गुप्ता कॉलोनी बवाना, जैन कॉलोनी (नानेश एंक्लेव) ग्राम बरवाला बवाना रोड, पहलादपुर (बांगर) एक्सटेंशन, गांव पहलादपुर, कृष्ण कॉलोनी प्रह्लाद विहार रोहिणी, प्रहलाद विहार सेक्टर -25 रोहिणी के पास, शाहबाद एक्सटेंशन शाहबाद, पहलादपुर बांगर लाल डोरा और (3 नंबर पुनर्वास कॉलोनी) सेक्टर -26, शाहबाद डेयरी ए, बी, सी, डी व एफ व रोहिणी पुर्नवास कॉलोनी आदि कुछ अनधिकृत कॉलोनियाें के लोगों को फायदा होगा। इस पहल से ग्राम सिंघू, सिंघु गांव एक्सटेंशन और लाल डोरा ग्राम सिंघू में रहने वाले लगभग 15 हजार  लोग लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें