फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मंत्री गोपाल राय बोले- नांगलोई जाट के गांवों में हो रहे हैं विकास कार्य

Fri, 19 Jul 2024 09:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गोपाल राय ने दावा किया कि 13 करोड़ रुपये से नांगलोई जाट के गांवों में विकास कार्य किया जा रहा है। गांव के विकास से संबंधित कार्यों के लिए सरकार ने 900 करोड़ रुपये का बजट रखा है।
विज्ञापन
पर्यावरण एवं विकास मंत्री गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के गांवों में विकास कार्यों को गति देने के लिए दिल्ली सरकार ने नांगलोई जाट विधानसभा में शुक्रवार को विकास सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर पर्यावरण एवं विकास मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि 13 करोड़ रुपये से नांगलोई जाट के गांवों में विकास कार्य किया जा रहा है। गांव के विकास से संबंधित कार्यों के लिए सरकार ने 900 करोड़ रुपये का बजट रखा है। राय ने बताया कि गांवों में विकास सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड का गठन किया था। इसके तहत सड़कों, नालियों, जल निकाय, सामुदायिक केंद्र, पार्क, खेल मैदान आदि से जुड़े विकास कार्य किए जा रहे हैं। 

शुक्रवार को नांगलोई जाट विधान सभा में लोगों के बीच विकास सभा के दौरान पौधे का वितरण किया। इस अवसर पर नांगलोई जाट के विधायक रघुविंदर शौकीन और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें