राजनीति छोड़ने का गंभीर ने लिया फैसला
जानकारी के लिए बता दें कि शनिवार सुबह ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने एक्स अकाउंट पर राजनीति से दूरी बनाने को लेकर पोस्ट साझा की। गंभीर ने कहा कि मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुझे अपने राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है, जिससे मैं क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित कर सकूं।
पीएम और शाह का गंभीर ने किया धन्यावाद
गौतम गंभीर ने लिखा है कि 'मुझे लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को ईमानदारी से धन्यवाद देता हूं। जय हिन्द!'
कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया
वहीं गौतम गंभीर के इस फैसले के बाद कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि हर कोई उनके काम के लिए गंभीर की सराहना करता है, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मोदी सरकार में सांसदों को काम करने की इजाजत नहीं है।