फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुईं आतिशी, बोलीं- घर-घर जाकर ले रहे हैं राय, भाजपा पर लगाया आरोप

Sat, 02 Dec 2023 04:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका के मद्देनजर आप पार्टी ने हस्ताक्षर अभियान जारी रखा है। जिसमें आतिशी समेत आप के सभी नेता घर घर जाकर लोगों की राय ले रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली मंत्री आतिशी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘मैं भी केजरीवाल’ अभियान के तहत शनिवार को मंत्री आतिशी ने कालकाजी में डोर टू डोर कैंपेन चलाया। उन्होंने गोविन्दपुरी, कालकाजी में घर-घर जाकर लोगों से पूछा कि अगर झूठे केस के तहत अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाता है, तो क्या उन्हें इस्तीफा देना चाहिए या जेल से सरकार चलानी चाहिए। इसके अलावा विधायक ऋतुराज झा ने किराड़ी, विधायक प्रमिला टोकस ने आरके पुरम, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र तोमर ने त्रिनगर सहित अन्य विधायकों ने अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर लोगों की राय जानी।

इस दौरान आतिशी ने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री को झूठे आरोप में जेल में डालना चाहती है। इससे पहले सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है अब सीएम को गिरफ्तार करने का षड्यंत्र रच रही है। भाजपा चुनावों में अरविंद केजरीवाल को हरा नहीं सकती। दिल्ली के सभी लोग अरविंद केजरीवाल के साथ हैं तो अब भाजपा इस तरीके से सरकार को गिराना चाहती है।

विज्ञापन

 

भाजपा केजरीवाल से डरी: ऋतुराज
विधायक ऋतुराज झा ने कहा कि आप के सभी मंत्री, विधायक, पार्षद, पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक-एक घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं। हम दिल्ली के लोगों को बता रहे हैं कि भाजपा अरविंद केजरीवाल से डरी हुई है। अब वो ईडी और सीबीआई का सहारा लेकर अरविंद केजरीवाल को खत्म करना चाहते हैं।

ईडी और सीबीआई ने दर्ज किए हैं फर्जी मामले
उन्होंने कहा कि पहले यह विपक्षी नेताओं पर ईडी और सीबीआई से फर्जी मुकदमे करते हैं। उसके बाद उन नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करते हैं और फिर उनके ऊपर से सारे केस हटा लेते हैं। जो इनके साथ होता है उसको यह ईमानदार बताते हैं, जो इनके साथ नहीं आता उनको झूठे मुकदमे लगाकर जेल में डाल देते हैं। सुप्रीम कोर्ट ईडी और सीबीआई से बार-बार सबूत मांग रहा है लेकिन इनके पास कोई सबूत नहीं है।

24 तक चलेगा जनसंवाद

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता 20 दिसंबर तक सभी 2600 पोलिंग स्टेशन पर डोर टू डोर कैंपेन और 21 से 24 दिसंबर तक सभी 250 वार्ड में जनसभा करेंगे। अंत में जनता की जो भी राय होगी उसे सीएम अरविंद केजरीवाल को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें