फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर युवक ने लगाई छलांग, राजीव चौक से नोएडा सिटी सेंटर तक की सेवा बहाल

Tue, 15 Jan 2019 10:04 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क/अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर मंगलवार सुबह उस वक्त सेवा बाधित हो गई जब एक शख्स ट्रैक पर कूद गया। यह शख्स आज सुबह राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के ट्रैक पर कूदा था। इस वजह से राजीव चौक से नोएडा सिटी सेंटर जाने वाली मेट्रो सेवा पीक आवर में बाधित रही, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


पुलिस की शुरुआती जांच में बात सामने आई है कि इस शख्स ने आत्महत्या की नियत से मेट्रो ट्रैक पर छलांग लगाई थी। पहले डीएमआरसी ने जानकारी दी थी कि येलो लाइन बाधित हुई है, लेकिन बाद में जानकारी मिली कि ब्लू लाइन की सेवाएं बाधित हुई हैं।

छलांग लगाने की वजह से युवक को चोट आ गई थी और इस समय उसका इलाज लेडी हार्डिंग अस्पताल में चल रहा है। हालांकि शख्स को ट्रैक से हटा लेने के बाद मेट्रो की सेवाएं सुचारू रूप में चल रही हैं।
विज्ञापन



दिल्ली की लाइफ लाइन मेट्रो में बंदरों से लगता है डर
दिल्ली की लाइफ लाइन दिल्ली मेट्रो में खुद को हर तरीके से सुरक्षित महसूस करने वाले यात्रियों में बंदरों का डर सता रहा है। आलम यह है कि अब तक दिल्ली मेट्रो में बंदरों के सवारी करने के कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन अब बंदर दिल्ली से लेकर नोएडा तक मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों का सामान भी छीनने लगे हैं। दिनों दिन बंदरों की बढ़ती तादाद से यात्रियों में खौफ है।

यात्री अब इसकी शिकायत सोशल मीडिया पर भी करने लगे हैं।  ताजा मामला दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन का है। दिल्ली निवासी वरुण गुप्ता ने बताया कि आए दिन दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर बंदर दिखते हैं, लेकिन नोएडा सेक्टर-18 स्टेशन पर सोमवार को बंदरों का झुंड प्लेटफार्म पर पहुंच गया और यात्रियों का सामान झपटने लगा। बंदर मेट्रो ट्रैक तक पहुंच गए और काफी देर तक प्लेटफार्म के काफी हिस्से में पर बंदरों की वजह से यात्री पहुंच ही नहीं सके।

विज्ञापन

कई बार मेट्रो में भी घुसे हैं बंदर

Delhi Metro
वहीं उन्होंने बताया कि येलो लाइन के पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और मॉडल टाउन मेट्रो स्टेशनों पर भी बंदर यात्रियों को डराते हैं। उन्होंने इस संबंध में सोमवार को ट्वीट के जरिये डीएमआरसी से शिकायत की। वहीं डीयू की छात्रा दिव्या ने बताया कि मेट्रो में और किसी चीज से डर नहीं लगता है, लेकिन मेट्रो स्टेशनों पर जगह-जगह बंदरों के दिखने से डर लगता है। विश्वविद्यालय के मेट्रो स्टेशन पर भी बंदर अक्सर लोगों से सामान छीन लेते हैं।

समस्या का समाधान जल्द
मेट्रो स्टेशनों पर बंदरों के आतंक की शिकायत को लेकर डीएमआरसी ने तुरतं कार्रवाई करने की बात कही है। डीएमआरसी का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए बंदरों मेट्रो स्टेशनों से दूर रखने के संबंधित विभागों से बात की जाएगी और जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कई बार मेट्रो में भी घुसे हैं बंदर
दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर कुछ महीने पहले बंदर नोएडा से ट्रेन में सवार होकर ओखला बर्ड सेंचुरी तक पहुंच गया था। इस बीच यात्रियों में दहशत का महौल था, लेकिन इस बारे में डीएमआरसी को कोई जानकारी नहीं थी। वहीं इसके साथ ही वॉयलेट लाइन पर भी बंदर ट्रेन में घुसकर यात्रियों के बीच सवारी कर चुका है और रेड लाइन पर भी बंदर दिल्ली मेट्रो की सवारी कर चुके हैं। इन घटनाओं को लेकर यात्रियों द्वारा बनाए गए वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी दिनों तक ट्रेंड में रह चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें