फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद नए बस अड्डे तक आएगी मेट्रो

Sat, 01 Feb 2014 01:17 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक 2018 में मेट्रो दौड़ने की उम्मीद परवान चढ़ी है। बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद डीएमआरसी मेट्रो रूट विस्तार की योजना पर काम शुरू करेगी।
विज्ञापन


मेट्रो रूट पर मिट्टी की जांच, पाइल टेस्टिंग, टेंडर डाक्यूमेंट ड्राफ्टिंग, इस्टीमेट बनाने और तय कामों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगी। शहरी विकास मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद एमओयू साइन होगा। जीडीए अफसरों के मुताबिक मार्च-अप्रैल 14 तक प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

2017-18 तक मेट्रो दौड़ने लगेगी। नया बस अड्डा तक मेट्रो का विस्तार जाम से जूझ रहे शहरवासियों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। शहर के साथ अन्य जिलों के लोगों को भी सहूलियत होगी। नया बस अड्डे पर नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, दिल्ली और लंबी दूरी की बसें पहुंचती हैं।
विज्ञापन


राजनगर एक्सटेंशन, मेरठ रोड, पटेल नगर करहेड़ा, जीटी रोड किनारे बनी कालोनियों समेत पूरे शहर के लोगों को यातायात की सुविधा मिलेगी। शहर सांसद और भाजपा के अध्यक्ष राजनाथ सिंह के क्षेत्रीय प्रवक्ता एसपी सिंह ने कहा कि सांसद ने प्रधानमंत्री और डीएमआरसी के अधिकारियों से मिलकर मेट्रो प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था।

9.41 किमी रूट में सात स्टेशन होंगे
दिलशाद गार्डन से शहीद नगर 1.29 किमी, शहीद नगर से राजबाग1.25 किमी,राजबाग से राजेंद्र नगर 1.17 किमी, श्याम पार्क1.18 किमी, श्याम पार्क से मोहन नगर 1.25 किमी, मोहन नगर अर्थला .90 किमी, अर्थला से नया बस अड्डा 2.4 किमी
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें