दिल्ली के सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर रविवार शाम लावारिस बैग में बम होने की खबर मिलने खबर से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस बम व डॉग स्क्वायड के साथ घटना स्थल पर पहुंची।
बैग को चारों ओर से घेरकर आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया। हालांकि तलाशी के बाद बैग से कुछ कपड़े ही मिले। सीलमपुर पुलिस बैग मालिक की तलाश करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के मुताबक रविवार शाम को सूचना मिली थी कि सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर एक लावारिस बैग रखा हुआ है। इसमें बम हो सकता है। खबर मिलते ही जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
बैग को खोलकर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें कुछ कपड़े बरामद हुए। पुलिस आशंका जता रही है कि कोई गलती से बैग को छोड़कर चला गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।