फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली और हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खबर, कल से खुलेगा दिल्ली मेट्रो का ये नया रूट

Sat, 23 Jun 2018 11:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो के इंद्रलोक/कीर्ति नगर से बहादुरगढ़ सिटी पार्क कॉरिडोर का दूसरा सेक्शन मुंडका-सिटी पार्क रविवार से जनता के लिए खुल जाएगा। 11.2 किमी लंबे इस सेक्शन का प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


शाम 4 बजे से जनता के लिए खुल जाएगा। इस सेक्शन में सिटी पार्क से मुंडका तक सात मेट्रो स्टेशन हैं, जिनके खुलने से हरियाणा का एक और कोना दिल्ली से जुड़ जाएगा। 

इस सेक्शन का उद्घाटन सिटी पार्क मेट्रो स्टेशन पर होगा। इस मौके पर केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, बहादुरगढ़ के विधायक नरेश कौशिक और झज्जर के उपायुक्त समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार से यह सेक्शन बहादुरगढ़ तक के लिए खुल जाएगा

डीएमआरसी के मुताबिक, बहादुरगढ़ से दिल्ली जाने वालों को अब परेशानी नहीं होगी। अभी ग्रीन लाइन पर इंद्रलोक और कीर्ति नगर से मुंडका के लिए मेट्रो सेवा उपलब्ध थी, लेकिन रविवार से यह सेक्शन बहादुरगढ़ तक के लिए खुल जाएगा। 

उद्घाटन के बाद शुरू में यात्रियों को इस सेक्शन पर 20-25 मिनट तक मेट्रो का इंतजार करना पड़ सकता है। इस रूट पर यात्रियों की संख्या करीब एक लाख 43 हजार तक पहुंचने का अनुमान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें